logo

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष बोले, कोविड नियंत्रण में प्रधानमंत्री के प्रयासों को दुनिया ने सराहा

10117news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश ने 21 जून से पूरे देश मे केंद्र सरकार के प्रारंभ किये मुफ्त कोविड टीकाकरण अभियान की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया है। कहा कि पीएम के नेतृत्व में कोविड से निबटने के लिये किये गए प्रयासों को दुनिया में सराहा जा रहा। वो प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों जिलाध्यक्षों और नगर निकाय के अध्यक्षों की बैठक की अध्‍यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम केअर फण्ड से देश में एक लाख से अधिक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर खरीदे गए, डेढ़ लाख ऑक्सीजन सिलिंडर की खरीद हुई। देश भर के अस्पताल में 50 हजार वेंटीलेटर दिए गए। ऑक्सीजन की आपूर्ति में जल, थल एवम आकाश तीनों मार्ग से आपूर्ति की गई। लिक्विड ऑक्सीजन का उत्पादन 10गुना बढ़ाया गया,रेलवे ने 443 ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाई,वही वायुसेना ने 1800 उड़ाने भरीं। आवश्यक दवाओं के उत्पादन में 10 से 20 गुना तक की वद्धि की गई। वहीं बोले कि कांग्रेस जनता को गुमराह करती रही, जबकि भाजपा कार्यकर्ता सेवा में जुटे रहे।

राज्य सरकार के कुप्रबंधन के कारण झारखंड में हुईं मौतें: बाबूलाल मरांडी
बैठक को  संबोधित करते हुए नेता विधायकदल व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कोरोना  संक्रमण जब सर्वोच्च स्तर पर था उसवक्त सर्वाधिक मौतें झारखंड में हुईं। यह सब राज्य सरकार के कुप्रबंधन के कारण हुआ। केंद्र सरकार द्वारा दी गई सुविधा का भी सदुपयोग नहीं हुआ। एक साल तक वेंटिलेटर को कूड़ेदान में रख दिया। जरूरत पर केंद्र पर दोष मढ़ने लगे। मुख्यमंत्री अपने प्रदेश में ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं कर रहे थे बल्कि  केंद्र सरकार की पहल पर दूसरे राज्यों को भेजे कर ऑक्सीजन ट्रेन को झंडी दिखाकर फ़ोटो खिंचवा रहे थे। मुफ्त वैक्सीन की घोषणा कर  मुकर गए। किसानों, युवाओं, बेरोजगारों से किये वादे भूल गए।

अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारना: धर्मपाल सिंह 
विभिन्न रचनात्मक और आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन के माध्यम से गरीबो की सेवा की। रक्तदान किये। वहीं किसानों की समस्याओं के समाधान के लिये हजारों की संख्या में  खेतों में उतरकर सरकार को झुकने को मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारने का साधन है। विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमो के माध्यम से कार्यकर्ता राष्ट की सेवा में सतत प्रयत्नशील रहते है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश के सभी बूथ को टीकाकरण युक्त बूथ बनाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रदीप वर्मा ने किया। अतिथियों का स्वागत प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता और गुंजन यादव ने किया।