logo

कोरोना काल ने अहसास कराया पेड़-पौधे का महत्‍व : दीपक प्रकाश

कोरोना काल ने अहसास कराया पेड़-पौधे का महत्‍व : दीपक प्रकाश
द फॉलोअप टीम, रांची:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज  विश्व पर्यावरण  दिवस के अवसर पर रांची महानगर द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम  को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा आज मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। कहा कि पर्यावरण बचेगा तो दुनिया भी बचेगी और हम सब बचेंगे। उन्होंने कहा कि विकास की अंधी दौड़ में विश्व समुदाय ने पर्यावरण को भारी क्षति पहुंचाई है। भारत ने भी अपनी प्राचीन परंपरा और संस्कृति को अनदेखा किया जिसके कारण उसके दुष्परिणाम भी भुगतने पड़ रहे। भारतीय संस्कृति ने वृक्षों,नदियों ,पहाड़ों में भी देवता का निवास बताया। सकारात्मक ऊर्जा का संचार ही देवत्व है। कहा कि कोरोना काल ने अहसास करा दिया कि ऑक्सीजन की क्या महत्ता है। 



पौधा लगाकर चलाई साइकिल
दीपक प्रकाश ने  पौधा रोपण करके इसके संरक्षण और संवर्धन पर बल दिया। वहीं सड़कों पर साइकिल चलाकर पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने पर्यावरण दिवस  पर रांची महानगर में वृक्षारोपण एवम सेवा कार्यों में भाग लिया।
कहा कि भारतीय चिंतन एवम जीवन पद्धति ने पर्यावरण की महत्ता को आदि काल से बताया है। परंतु गुलामी के कालखंडों ने हमारे जीवन पद्धति को प्रभावित किया। आजाद भारत मे भी विकास की अवधारणाएं पाश्चात्य जगत के मॉडल से प्रभावित हुई जिसके दुष्परिणाम सामने हैं। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष किसलय तिवारी वरुण साहू आदि उपस्थित थे।