logo

इस्तीफे के बाद BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल, वजह जान हो जाएंगे हैरान

New_Project_(13).jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार सरकार में बीजेपी कोटे के मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, और उनका इस्तीफा पत्र अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस्तीफे के बाद दिलीप जायसवाल सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं, जहां यूजर्स उनकी गलती पर मजे ले रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर सनसनी मचा गया है, क्योंकि इसमें कई स्पष्ट गलतियां देखने को मिलीं। इनमें से एक तो यह थी कि मंत्री जी ने "बिहार" को "विहार" लिख दिया, वहीं "सूचित" को "सुचित" लिखने की गलती की। इसके अलावा, इस्तीफा शब्द को भी "इस्तिफा" के रूप में लिखा गया। हद तो तब हो गई जब उन्होंने "कार्यवाही" के बजाय "कार्यवायी" लिख दिया।
इन गलतियों को देखकर तो कोई भी आम आदमी हंसी को नहीं रोक पाता। सोशल मीडिया पर लोग इन शब्दों की गलती पर तंज कसने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ऐसे मंत्री खुद सरल शब्दों को सही से नहीं लिख सकते लेकिन BPSC की तैयारी करने वाले छात्रों को उपद्रवी कहते हैं और उन्हें गंभीर होने का प्रवचन देते हैं, बिहार का भगवान ही सहारा है।"
वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "जो व्यक्ति अपनी मातृभाषा हिंदी में ऐसी बचकानी गलतियां कर सकता है, वह भला हमारे प्रदेश के विकास को लेकर कितना गंभीर हो सकता है।"
इस गलती के बाद, न सिर्फ दिलीप जायसवाल बल्कि पूरी बीजेपी-NDA सरकार विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गई है। नेतागण इस मौके का जमकर फायदा उठा रहे हैं और तंज कसकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूरी पार्टी को आलोचनाओं का शिकार बना रहे हैं। डॉ. दिलीप जायसवाल का इस्तीफा पत्र, अपनी कालजयी गलतियों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और लोग इस पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

Tags - BIHARBIHARNEWSBIHARPOSTRESIGNLATESTNEWSBJP