logo

कर्नाटक के इस शहर में भीषण ब्लास्ट, घटना में 2 लोगों ने गंवाई जान, 3 की हालत गंभीर

13103news.jpg

द फॉलोअप टीम, बेंगलुरु: 

कर्नाटक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुवार को एक ब्लास्ट में 2 लोगों की मौत हो गई। ब्लास्ट की वजह से 3 लोगों के घायल होने की भी सूचना है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। राहत और बचाव का काम जारी है। 

न्यू थरागुपेट इलाके में हुआ ब्लास्ट
मामले को लेकर डीसीपी हरीश पांडे ने बताया कि बेंगलुरु के न्यू थरागुपेट इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़ी इमारतों को नुकसान पहुंचा। ब्लास्ट में 2 लोगों की मौत हो गई। 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पटाखा फैक्ट्री में धमाका कैसे हुआ, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।