logo

धोनी के ट्विटर अकाउंट से हटा ब्लू टिक, जानिये! क्या हो सकती यही वजह 

धोनी के ट्विटर अकाउंट से हटा ब्लू टिक, जानिये! क्या हो सकती यही वजह 

द फॉलोअप टीम, रांची:

महेंद्र सिंह धोनी हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहते हैं। कभी अपनी हेयर स्टाइल को लेकर तो कभी अपनी गाड़ियों को लेकर। इस बार धोनी अपनी गाड़ियां और लुक्स की वजह से चर्चे में नहीं हैं बल्कि इस बार बात कुछ और है। महेंद्र सिंह धोनी जो दुनिया में कही भी अपनी पहचान के मोहताज नहीं है उनके ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक का निशान हटा दिया गया है। जी हां वही ब्लू टिक जिसे देखते ही हम समझ जाते है कि यह किसी बड़ी पर्सनॅलिटी का वेरिफाईड अकाउंट है। अब जरा सोचिये कि ट्विटर के नियम और क़ानून इतने कड़े हैं कि धोनी जैसी शख्सियत को भी नहीं बख्शती। 

क्यों हटा दिया जाता है ट्विटर का ब्लू टिक
ट्विटर के नियम के अनुसार अगर आपका अकाउंट कई महीनो से एक्टिव नहीं है तो इस वेरिफाइड प्रतिक को हटा दिया जाता है। अगर आपने कई महीनों से ट्विटर पर कोई पोस्ट नहीं किया है तो उससे आपके ब्लू टिक हटा दिए जाते है। इससे साफ़ जाहिर होता है कि खेल की दुनिया में मगन रहने वाले माही इस कदर अपनी लाइफ में व्यस्त रहते हैं कि उन्हें सोशल मीडिया इस्तेमाल करने की फुरसत ही नहीं होती। यह देखा भी गया है कि कैप्टन कूल सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव नजर आते हैं। ट्विटर पर धोनी लंबे समय से एक्टिव नहीं थे। ट्विटर ने अपने अल्गोरिद्म के हिसाब से उनका अकाउंट अनवेरिफाइड कर दिया है। 

इससे पहले उपराष्टपति का हटा था ब्लू टिक 
इससे पहले भी ट्विटर (Twitter) ने भारत के उपराष्ट्रपति एम वेकैंया नायडू (M. Venkaiah Naidu) के ट्विटर अकाउंट को अनवेरिफाइड (unverified) कर दिया था।  दरअसल, ट्वीटर ने ने एम वेकैंया नायडू के पर्सनल ट्विटर हैंडल से वेरिफाइड ब्लू टिक को हटा दिया है। उपराष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारियों ने बताया था कि ट्विटर पर नायडू लंबे समय से एक्टिव नहीं थे। ट्विटर अल्गोरिद्म के हिसाब से उनका ब्लू टिक हटा दिया गया था। धोनी आखिरी बार 8 जनवरी को अपने अकाउंट से एक्टिव दिखे थे। माही के ट्विटर में करीब 8.2 मिलियन फॉलोवर हैं। धोनी खुद 33 लोगों को अपने अकाउंट से फॉलो करते हैं।