logo

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के ट्विटर अकाउंट से हटा ब्लू टिक, जानिये! क्या है वजह

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के ट्विटर अकाउंट से हटा ब्लू टिक, जानिये!  क्या है वजह
द फॉलोअप टीम, दिल्ली:

भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के पर्सनल ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है। उनके कार्यालय के आधिकारिक हैंडल से अभी यह टिक नहीं हटा है। दरअसल उपराष्टपति अपने पर्सनल अकाउंट से पिछले 6 महीने से एक्टिव नहीं थे। इस वजह से उनका पर्सनल ट्विटर अकाउंट अनवेरिफाइड कर दिया गया है। आरएसएस के कई नेताओं के अकाउंट को अनवेरिफाई कर दिया गया है। इसमें अरुण कुमार, भैयाजी जोशी और सुरेश सोनी  के नाम हैं।  वेंकैया नायडू को 13 लाख लोग फॉलो करते हैं। आखिरी बार उन्होंने 23 जुलाई 2020 को ट्वीट किया गया था।


ब्लू टिक का महत्व क्या है
हम ब्लू टिक ट्वीटर अकाउंट में देखते तो है। पर जानने की कोशिश नहीं करते है कि इसका क्या अर्थ है। ऐसे अकाउंट जिन्हे ब्लू टिक होता है उसे इन्हें वैरिफाइड अकाउंट (Verified Account on Twitter) कहा जाता है।  यह खास लोगों को दिया जाता है।  ब्लू टिक इस बात का भी प्रमाण होता है कि ये अकाउंट असली हैं। ट्विटर (Twitter) के मुताबिक ब्लू टिक हासिल करने के लिए यूजर के अकाउंट का ऑथेंटिक (authentic) नॉटेबिल (notable) और सक्रिय ( active) होना अनिवार्य है।  इसमें ऑथेंटिक का मतलब है ऑरिजनल यानी असली। जबकि नॉटेबल का मतलब है कि ट्विटर ने जो छह कैटेगरी बनाई हैं उनमें से किसी एक में आपका फिट होना जरूरी है। इस टिक को हासिल करने के लिए ट्विटर अकाउंट का सक्रिय रहना बहुत जरूरी है। 

कब हटाया जाता है ब्लू टिक
ट्विटर की अनुसार अगर व्यक्ति अपने पर्सनल अकाउंट का नाम बदलता है या फिर यूजर अपने अकाउंट को उस तरह से इस्तेमाल नहीं करता, जिसके आधार पर वेरिफाई किया गया था तो इस ब्लू टिक को हटा दिया जाता है। अगर आप काफी टाइम से एक्टिव नहीं है तो इस टिक को हटाया जा सकता है।  ट्विटर अब सरकारी कंपनियों, ब्रांड, समाचार संगठन, पत्रकार, मनोरंजन, स्पोर्ट्स एंड ई-स्पोर्ट्स, कार्यकर्ता, ऑर्गेनाइजर्स और अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों के खास अकाउंट्स को वैरिफाई करता है।