logo

बिना पैक किए परिजनों को सौंपा कोरोना संक्रमित का शव, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

8288news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, गिरिडीह:
गिरिडीह में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़ी लापरवाही बरते जाने का मामला सामने आया है। यहां के कोरोना संक्रमित शव को प्लास्टिक में पैक किए बिना ही श्मशान घाट पहुंचा दिया गया। इसमें संबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी की लापरवाही की बात सामने आई है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रभाकर कुमार मामले को संज्ञान में लाए। 

सिविल सर्जन को दी गयी जानकारी
सामाजिक कार्यकर्ता प्रभाकर कुमार ने मामले सूचना सदर विधायक सुदिव्य कुमार और झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह को दी। विधायक और जिलाध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने सिविल सर्जन से वार्ता कर इस लापरवाही की वजह पूछी है। इस घटना के पीछे दोषी कौन है इसकी जानकारी भी सिविल सर्जन से मांगी गई है। सिविल सर्जन ने जांच का भरोसा दिया है। 

जिलाध्यक्ष ने उपायुक्त से शिकायत की
जेएमएम जिलाध्यक्ष ने डीसी से लिखित शिकायत भी की है। उन्होंने कहा है कि संक्रमण फैले नहीं इस पर ध्यान देना है। ऐसे में स्वास्थ्य महकमा ही इस तरह की लापरवाही करेगा तो फिर आम लोग कैसे जागरूक होंगे। विधायक ने भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सुधरने को कहा है। गलती की पुनरावृत्ति नहीं करने की सलाह दी गयी है। घटना काफी चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है।