logo

बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

7823news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई : 
कोरोना ने बॉलीवुड सितारों को भी शिकार बनाया है।। कई बड़े सेलेब्रटीज अभी तक पॉजिटिव हो चुके है। अब अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। अभिनेता पश्चिमी बंगाल में भाजपा के लिए चुनावी प्रचार में व्यस्त थे। कथित तौर पर अभिनेता का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। खबरों के अनुसार उन्होंने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है। सभी आवश्यक कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। अभी उनके संक्रमित होने कि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

गाइडलाइन उल्लंघन पर हुई थी कार्रवाई
बता दें कि हाल ही में कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाने के लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करया गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता अगली बार द कश्मीर फाइल्स में दिखाई देंगे। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म कश्मीरी हिंदुओं के सबसे दुखद और दिल दहलाने वाले नरसंहार की कहानी पर आधारित है। मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। इससे पहले वो तृणमूल कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा सांसद थे। जिंदगी के शुरुआती दिनों में मिथुन नक्सलवादी आंदोलन से भी जुड़े थे।