द फॉलोअप टीम, डेस्क:
सोनू सूद! बीते 2 साल में इस बॉलीवुड अभिनेता का नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा है। देश के तकरीबन सभी नागरिकों की जुबां पर ये नाम चढ़ चुका है। वजह है उनका हेल्पिंग नेचर। कोरोना काल में सोनू सूद ने दोनों हाथों से लोगों की हरसंभव सहायता की। इस बीच, सोनू सूद के हालिया वीडियो ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। अभिनेता सड़कों पर जूते बेचते नजर आए। वो भी जूते-चप्पल की रेहड़ी पर। अब ये पूरा माजरा क्या है। खबर इसी बारे में है।

कोरोना काल में लोगों की सहायता
कोरोना काल में सोनू सूद अपने नेक कार्यों को लेकर चर्चा में रहें है। कभी किसी किसान को ट्रैक्टर देना हो या किसी छात्र के घर लैपटॉप भिजवाना हो। किसी गांव में टॉवर लगवाना हो या प्रवासी मजदूरों को घर भिजवाना हो। अभिनेता सोनू सूद किसी ना किसी तरीके से लोगों को मदद करते दिख जाते हैं। अब सोनू सूद जूते बेचते नजर आए हैं। अभिनेता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो श्रीनगर का है। इसमें सोनू सूद एक दुकानदार के साथ उसके ठेले पर खड़े होकर उसकी दुकान का प्रमोशन करते नजर आय़े हैं।

चप्पल की दुकान का प्रमोशन
आपको बता दें कि सोनू सूद चप्पल की दुकान का प्रमोशन कर रहे हैं जिसमें वो अपने प्रशंसकों से शमीम खान के स्टॉल पर जाने का आग्रह करते है। अभिनेता यह कहते हुए नजर आते हैं की इस दुकान पर आकर अगर आप सोनू सूद का नाम लोगे तो दुकानदार से आपको छूट मिलेगी। इसके बाद सोनू स्टॉल के मालिक से पूछते हैं- ‘कितना डिस्काउंट दोगे.’ जवाब में शमीम खान कहते हैं- ’20 प्रतिशत। ये मजाकिया वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
यूजर्स ने बांधे तारीफों पुल
सोनू इन दिनों श्रीनगर में हैं। वह जम्मू-कश्मीर प्रशासन की संशोधित फिल्म नीति के सिलसिले में श्रीनगर पहुंचे हैं। सोनू सूद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कई यूजर्स ने उनकी तारीफों के पुल बांधें हैं।