logo

दिलीप कुमार की मौत के 56 दिन बाद अब सायरा बानो की तबीयत बिगड़ी आईसीयू में शिफ्ट 

दिलीप कुमार की मौत के 56 दिन बाद अब सायरा बानो की तबीयत बिगड़ी आईसीयू में शिफ्ट 

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

दिलीप कुमार की मौत के 56 दिन बाद अब सायरा बानो की तबीयत बिगड़ गई है। बॉलीवुड अभिनेत्री सायरा बानो को ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याओं के कारण तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनको आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। हाल ही में सायरा बानो ने अपने पति दिलीप कुमार को खोया है। दिलीप कुमार को खोने के बाद उनकी तबियत कुछ ठीक नहीं रह रही है। दिलीप कुमार ने 98 वर्ष की उम्र में 7जुलाई को दुनिया को अलविदा कहा था। दोनों की शादी को 54 साल हुए थे।  दोनों की प्रेम कहानी आज भी लोगों के ऊपर एक प्रभाव छोड़ती है। शायरा दिलीप कुमार से आज भी बेहद प्यार करतीं हैं। उन्होंने एक बार कहा भी था भगवान ने मेरे जीने की वजह छीन ली साहब के बिना मैं कुछ भी सोच नहीं पाऊंगी।

ब्लड प्रेशर की शिकायत

अभिनेत्री सायरा बानो को तीन दिन पहले मुंबई के खार के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत ठीक नहीं थी इसलिए उनको आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। अभिनेत्री उसी अस्पताल में हैं जहां उनके दिवंगत पति अभिनेता दिलीप कुमार भर्ती थे। सायरा बानो ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 1961 में जंगली से की थी। उन्होंने पड़ोसन, हेरा फेरी, दीवाना और पूरब और पश्चिम जैसी फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम किया है। जब उन्होंने दिलीप कुमार से शादी की, तब वह 22 वर्ष की थीं। 

प्रधानमंत्री को किया था धन्यवाद 

सायरा ने कहा था, "भगवान ने मेरे जीने की वजह छीन ली साहब के बिना मैं कुछ भी सोच नहीं पाऊंगी। सब लोग, प्लीज प्रार्थना करें।" उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया था। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, "सुबह की कृपापूर्ण फोन कॉल और शोक संवेदना के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद।"