logo

बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह की मां की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती

8195news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुम्बई:
फेमस बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह की मां की हालत काफी गंभीर है। फिल्म 'दिल बेचारा' एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम  पर एक पोस्ट लिखकर मदद मांगी। उन्होंने लिखा कि ए निगेटिव ब्लड डोनर की आवश्यकता है। सिंगर अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्तिका ने अपनी पोस्ट पर 'अर्जेंट एसओएस' भी लिखा है। डायरेक्टर श्रीजीत मुखर्जी ने भी अरिजीत सिंह की मां के लिए मदद मांगी। 

अर्जेंट एसओएस 
स्वास्तिका ने अर्जेंट अपील करते  लिखा है कि ‘ सिंगर अरिजीत सिंह की मां के लिए ए निगेटिव ब्लड डोनर की जरूरत है,  जो अमरी डकूरिया के एक अस्पताल में भर्ती हैं। आज ही इसकी जरूरत है। वेरिफाइड मेल डोनर्स स्वाति को कॉन्टैक्ट करें ’। स्वास्तिका ने कैप्शन में 'अर्जेंट एसओएस' भी लिखा है।