logo

करणी सेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी पर फेंका गया बम,  बाल-बाल बचे गणेश सिंह 

16374news.jpg

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुरः
जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश सिंह पर हमला हुआ है। उन्होंने बताया कि वे मरीन ड्राइव से अपने होटल जा रहे थे, तभी सर्किट हाउस को पास भूतनाथ मंदिर के पास उनकी गाड़ी पर किसी ने बम से हमला कर दिया। गणेश सिंह ने बताया कि पहले से मौके पर घात लगाकर  6 हमलावर बैठे हुए थे। 2 बम पास की दीवार पर लगे, जबकि एक बम उनकी कार पर लगा, लेकिन फटा नहीं। इससे वो बच गए।


अमरनाथ सिंह पर आरोप 
गणेश सिंह ने इसके पीछे जिम्मेवार अमरनाथ सिंह को बताया है। गणेश सिंह का कहना है कि अमरनाथ सिंह ने अब उन पर 4 बार हमला करवा चुके हैं। 6 महीने पहले भी 15 लड़कों के साथ वे उन पर हमला करने आए थे, लेकिन वो हर बार बच जाते हैं।  

पुलिस मौन है 
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में कुछ भी नहीं कहा है। गणेश सिंह पर पूर्व में भी हमला हो चुका है। पुलिस इसे गैंगवार से भी जोड़ के देख रही है।