द फॉलोअप टीम, रांची:
ओला जो कि एक कैब कंपनी है, अब अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से पहले ही इस स्कूटर को खूब प्यार मिल रहा है। इस स्कूटर की बुकिंग शुरू हो गयी है। सिर्फ 499 रुपये इस शानदार स्कूटर का बुकिंग रेट है। जैसे ही बुकिंग शरू हुई लोगों ने इतना अधिक बुकिंग करना शुरू कर दिया कि वेबसाइट पर एरर दिखने लगी। कंपनी के को-फाउंडर भाविश अग्रवाल ने इस बारे में ट्वीट करते हुए लोगों से माफी मांगी है। हालांकि ओला ने अभी तक इस स्कूटर की कीमत का खुलासा नहीं किया है और ना ही उसकी परफॉर्मेंस के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक की है। लेकिन कंपनी पहले ही कह चुकी है कि उसकी ये नई पेशकश मोबिलिटी को अधिक सुलभ, टिकाऊ और कनेक्टेड बनाने के कंपनी के वैश्विक दृष्टिकोण के अनुरूप होगी।
सुलझ गयी है दिक्कत
भाविश ने लिखा जिन लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ा, उनसे माफी चाहते हैं। हमें इस तरह की भारी डिमांड की उम्मीद नहीं थी और ना ही हमारी वेबसाइट इसके लिए तैयार थी। लेकिन अब दिक्कतों को सुलझा लिया गया है। स्कूटर के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई भी जानकारी आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं हुई है। लेकिन हाल ही में इस स्कूटर के कंसोल की तस्वीरें बाहर आयी थी। जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि स्कूटर में करीब 87% चार्ज बाकी है और अब भी ये स्कूटर 122 किलोमीटर चल सकती है। इसलिए लोग अनुमान लगा रहे हैं कि 100% चार्ज होने पर 140-150 किलोमीटर की की दूरी तय कर पायेगी।