द फॉलोअप टीम, भोपाल:
एमपी नगर पुलिस थाने से एक अश्लील वीडियो वायरल होने की खबर आई है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका का अश्लील वीडियो उसके पति को भेज दिया है। प्रेमी ने अपमी प्रेमिका की शादी से नाराज होकर यह कदम उठाया। वो लड़की को अपने पति को छोड़ने को कह रहा था लेकिन जब लड़की ने उसकी बात नहीं मानी तो लड़के ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। लड़की ने प्रेमी के खिलाफ एमपी नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।

दो साल पहले हुई थी मुलाक़ात
पुलिस ने बताया कि लड़की ने मनीष बंसल नामक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। लड़की ने बताया कि वह करीब 2 साल पहले सागर गई थी। वहां उसकी पहचान मनीष से हुई। दोनों की बातचीत होने लगी। धीरे धीरे जान पहचान प्यार में बदल गयी। दोनों का मिलना-जुलना शुरू हुआ। इसी बीच दोनों के आपसी संबंध बने। मुलाक़ात के दौरान ही मनीष ने प्रेमिका का अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में लड़की की शादी भोपाल में हो गई। इसके बाद से मनीष उसे परेशान करने लगा। उसे धमकी देने लगा। भोपाल आकर वह उसका पीछा करने लगा।
अश्लील वीडियो पति को भेजा
लड़की ने प्रेमी को काफी समझाया बुझाया लेकिन लड़के ने अश्लील वीडियो उसके पति को भेज दिया। इसके बाद से घर में झगड़ा होने लगा। लड़की ने थाने में मनीष के खिलाफ शिकायत की। जानकारी के मुताबिक़ मनीष कई दिनों से लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। लड़की ने उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। वह कहता था कि वीडियो वायरल कर दूंगा तो तुम्हारे पास कोई रास्ता नहीं बचेगा और तुम मेरे पास आ जाओगी। एसआई श्वेता शर्मा ने बताया कि फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जल्द ही सागर टीम भेजी जाएगी, ताकि आरोपी की गिरफ्तारी हो सके। आरोपी और लड़की दोनों की उम्र 20 से 22 साल है।