द फॉलोअप टीम, डेस्क:
एक लड़के ने पहले तो लड़की को उसके पैसे देखकर प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसकी हत्या कर दी। मामला स्विट्जरलैंड का है। बताया जा रहा कि एक बाउंसर ने अरबपति की बेटी को पहले प्यार के जाल में फंसाया और हत्या के बाद उसका क्रेटिक कार्ड, एटीएम आदि लेकर फरार हो गया। स्विट्जरलैंड कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। सुनवाई के दौरान लड़के ने बताया है कि उसने इस कांड को कैसे अंजाम दिया।

कैसे हुई हत्या
गौरतलब है कि एक होटल के कमरे में अमीर लड़की एना रीड (22 वर्षीय) का शव मिला। होटल में वो अपने बाउंसर बॉयफ्रेंड मार्क शेजल के साथ ठहरी थी। शेजल पर आरोप है कि उसने एना की हत्या कर दी थी। सुनवाई में शेजल ने दावा किया कि एना की मौत यौन संबंध बनाते समय हुई थी।

गला घोंटने से मौत
पोस्टमार्टम में पता चला कि एना रीड की मौत गला घोंटने से हुई थी। शरीर पर एक छोटे कट के निशान थे, साथ ही फ्रैक्चर भी। बताया गया कि शेजल ने एना का संबंध बनाने के दौरान गला घोंट दिया।
