logo

जामताड़ा: लड़की को छेड़ना पड़ा महंगा, लोगों ने बिजली के खंभे से बांधकर पीटा

9546news.jpg
द फॉलोअप टीम, जामताड़ा:

जामताड़ा थाना के जुरगुडीह गांव में तीन युवकों को छेड़खानी करना महंगा पड़ गया। यहां तीन युवक मिलकर एक युवती को छेड़ रहे थे। जब ग्रामीणों ने युवकों को देखा तो उन्हें पकड़ कर बिजली के खंभे में बांध दिया और इसके बाद उन्हें खूब पीटा। घटना सोमवार देर रात की है।  घटना की जानकारी मिलने के बाद जामताड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को थाना ले आई। 

एक युवक भाग गया 
ग्रामीणों ने तीन लड़को को पकड़ा था लेकिन उसमें से एक युवक भाग निकला। पकड़े गए युवकों में रजाउल अंसारी और दूसरा भीम हेम्ब्रम शामिल है। पुलिस जब गांव पहुंची तो आदिवासी समाज के लोगों ने पंचायती की बात कर पुलिस को रोके रखा। लड़की वालों की तरफ से कोई रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं की गयी। 

दोनों पक्षों के बीच समझौता 
मामले में थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि दोनों पक्ष के बीच समझौता की बात चल रही है। जुरगुडीह गांव में दोनों पक्ष पंचायती कर रहे हैं। फिलहाल दोनों युवक पुलिस हिरासत में है। तीन युवक मिलकर युवती को अकेला देख छेड़ रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ा और बिजली के खम्भे से बांध कर पीटा।