logo

मां के दूध से जुड़ी इन अफवाहों को आप भी मानते हैं तो ये रिपोर्ट पढ़िए, जानिए! क्या है सच्चाई

मां के दूध से जुड़ी इन अफवाहों को आप भी मानते हैं तो ये रिपोर्ट पढ़िए, जानिए! क्या है सच्चाई

द फॉलोअप टीम, रांची:

1 से 7 अगस्त को पूरी दुनिया ब्रेस्ट फीडिंग वीक के रूप में मनाती है। इस सप्ताह को मनाने का उद्देश्य है लोगों को ब्रेस्ट फीडिंग के लिए जागरूक करना। मां के दूध से जुड़े कई मिथक है।  इन्ही मिथकों को दूर करने करने के लिए इस सप्ताह को मनाया जाता है।  यह सुनिश्चित किया जाता है कि हर बच्चा कम से कम छह महीने तक केवल मां का दूध ही पीये। 

डॉक्टरों के अनुसार शिशु के जन्म के बाद पहला एक घंटा बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए इस एक घंटे में जरूरी है कि बच्चा मां का दूध पीये। लेकिन देश के कई इलाकों में अभी भी इसको लेकर लापरवाही है। जन्म के तुरंत बाद शिशु को बहुत सारे जगहों पर मां का दूध नहीं पिलाया जाता, ये कहकर कि वो दूध गाढ़ा होता है और उसे बच्चा पचा नहीं पाएगा। 

पहले घंटे में मां का दूध क्यों ज़रूरी है?
डॉक्टरों के अनुसार जन्म के तुरंत बाद ही बच्चा एक्टिव हो जाता है।  वो दूध पीने की कोशिश करता है। अगर पहले घंटे में ही उसे मां का दूध मिल जाए तो वह ज्यादा आसानी से मां का दूध पकड़ना सिख लेता है। अगर पहले घंटे में दूध न मिले तो वो सुस्त हो जाता है। बाद में वह  दूध पीने के लिए खुद को एक्टिव नहीं करता। इसलिए जरूरी है कि जन्म के तुरंत बाद शिशु को मां का दूध मिल जाए। शिशु विशेषज्ञ का मानना है कि मां के दूध में कोलोस्ट्रम होता है। पहले दूध में शिशु कोलोस्ट्रम ही पीता है। ये कोलेस्ट्रम ही उसे पहली पॉटी करने में मदद करता है। शिशु को पीलिया से बचाता है।  उसकी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करता है।  उसे कई तरह के संक्रमण से भी बचाता है।

 

महिला को भी होता है फायदा 
जन्म के तुरंत बाद बच्चे को दूध पिलाने से यूटरस और ओवरी के कैंसर की आशंका कम हो जाती है। एक घंटे के अंदर दूध पिलाने से मां की दूध अच्छी तरह से बनने लगता है। ये बेहद ज़रूरी है कि डिलिवरी किसी स्वास्थ्य केंद्र, अस्पताल या नर्सिंग होम में ही हो ताकि बच्चा और मां दोनों का स्वास्थ्य ठीक रहे। जच्चा-बच्चा के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण और लोगों की सेहत का ध्यान रखने के लिए गांव-गांव में आशा कार्यकर्ताओं की तैनाती की गई है। जो महिलाओं की दौरान उनके पोषण और आयरन इनटेक का ध्यान रखती हैं। इसके साथ ही आशा वर्कर्स ब्रेस्ट फीडिंग को लेकर भी महिलाओं की काउंसिलिंग करती हैं।