logo

दोस्तों ने खोल दी दूल्हे की पोल, सच्चाई जानते ही दुल्हन स्टेज पर हुई बेहोश

8987news.jpg
द फॉलोअप टीम, कानपुर:

शिवराजपुर के चिरंजीपुरवा गांव में एक शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वरमाला के समय स्टेज पर दोस्तों ने ही दूल्हे की पोल खोल दी। जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे की सच्चाई जानी दुल्हन बेहोश होकर स्टेज पर ही गिर गई। दोनों पक्षों में विवाद छिड़ गया और बरात बैरंग लौट गई। 

जयमाला के स्टेज पर खुल गया राज
उत्तरीपूरा के गांव में रहने वाले किसान के बेटे की शादी शिवराजपुर में होनी थी। शादी की सारी रस्में हो गई थी। मंगलवार की शाम दूल्हा बरात लेकर पहुंचा। बरातियों का खूब स्वागत हुआ। दूल्हे के दोस्त भी बारात में पहुंचे थे। दूल्हा को लेकर उसके दोस्त स्टेज पर पहुंचे। दूल्हन जयमाला लेकर स्टेज पर पहुंची थी। इस बीच हल्के नशे में दूल्हे के कुछ राज थे जिसे दोस्तों ने खोल दिया। दूल्हे की असलियत सुनते ही दुल्हन भड़क गई और बेहोश हो गई। जब होश आया तो स्टेज से उतरकर चली गई। स्टेज पर दोस्तों के मुंह से पता चला कि दूल्हा पहले से शादी शुदा है और उसके दो बच्चे हैं।

हंगामें के बाद बैरंग लौट गई बारात
जैसे ही दूल्हे की सच्चाई सब के सामने आई वैसे ही समारोह में हंगामा मच गया। हंगामा होते ही कुछ बराती धीरे-धीरे से खिसक गए। लड़के वाले पहली शादी न होने की बात कहता रहा तो लड़की पक्ष की ओर से दूल्हे की पहली पत्नी होने का दावा किया गया। तभी वहां दूल्हे की पहली पत्नी भी आ गई और उसने भी हंगामा शुरू कर दिया। हंगामें के बीच ये शादी टूट गयी और बारात वापस लौट गई।