द फ़ॉलोअप डेस्क, रांची:
तंबाकू सेवन के विरोध में सरकार करोड़ों रुपए खर्च करती है। वहीं सामाजिक संगठन भी नशा मुक्ति अभियान चलाते रहते हैं, लेकिन इससे छुटकारा दिखता नहीं है। पान, गुटखा,खैनी और सिगरेट-बीड़ी का इस्तेेेेमाल युवाओं में सामान्य होता जा रहा है। लेकिन एक युवा को इसका सेवन बहुत महंगा पड़ा, लड़की ने उससे शादी करने से ही इनकार कर दिया और मंडप से उठ गई।

एक वीडियो हो रहा है वायरल
यह घटना कहां की है, पता नहीं। लेकिन सोशल साइटपर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दिखता है कि शादी की रस्मों के बीच ही दुल्हन मंडप छोड़ा कर चली गयी। इस वीडियो में एक शादी का क्लिप दिखाया जा रहा है। वीडियो में दुल्हे पर दुल्हन गुस्सा करती नजर आ रही है। दरअसल दुल्हा मंडप में बैठ कर पान-मसाला चबा रह था।

इस वीडियो को पोस्ट करने वाले का यूजर आइड है @official_niranjanm87। जब तक खबर लिखी जा रही थी तब तक वीडियो में 2 हजार से ऊपर लाइक्स मिल चुके हैं। दरअसल, अचानक मंडप में बैठी दुल्हन को पता चलता है कि उसका दूल्हा पान-मसाला खा रहा है। दूल्हे को पान-मसाला चबाता देखा दुल्हन गुस्सा हो गयी। इसके बाद वहां जो हुआ उसे देख कर लोगों नेखूब ठहाके लगाए।