logo

बजट सत्र : 31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, मिडिल क्लास को महंगाई से मिलेगी राहत! 

c0d72e78-7b80-42a3-ac92-973df59f4a18.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

संसद से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक 31 जनवरी से संसद का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। गौरतलब है कि 2 दिसंबर से शुरू हुआ संसद का शीतकालीन सत्र 23 दिसंबर को खत्म हुआ था जिसमें कई महत्वपूर्ण बिल पास हुये। इसमें बाल विवाह (संसोधन) विधेयक-2021 प्रमुख था जिसका कई नेताओं ने विरोध किया। शीतकालीन सत्र में केंद्र सरकार ने तीन विवादित कृषि कानूनों को भी वापस लिया था। 

11 फरवरी तक चलेगा पहला सेशन
गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अपना चौथा केंद्रीय बजट पेश करेंगी। अलग-अलग स्त्रोतों से मिल रही जानकारी के मुताबिक बजट सत्र 11 फरवरी तक चलेगा। बजट सत्र 2 चरणों में चलेगा। पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक होगा वहीं दूसरा चरण 14 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुये उम्मीद जाहिर की जा रही है कि आम आदमी को बजट में कुछ राहत दी जाये। महंगाई सबसे बड़ा मसला है। 

आम आदमी को मिल सकती है राहत
उम्मीद जाहिर की जा रही है कि वित्त मंत्री इस बजट में आम आदमी के लिए कुछ राहत का ऐलान करें। बीते काफी समय से महंगाई ज्वलंत मुद्दा है। जनता महंगाई की मार झेल रही है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। परिवहन महंगा हुआ तो घरेलु उपयोग की बाकी चीजें भी महंगी हो गई। खाद्य तेल की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया है वहीं रसोई गैस की कीमतें भी आग उगल रही हैं। शिक्षा भी काफी महंगी हो गयी है।