logo

अब यह कह पाने में आप भी ठिठक जाएंगे कि अक्ल बड़ी या भैंस

अब यह कह पाने में आप भी ठिठक जाएंगे कि अक्ल बड़ी या भैंस

द फॉलोअप टीम, बेंगलुरु:

जब आप किसी बहुत बड़ी मुसीबत में फंस गए हों और सारे रास्ते बंद हो गए हों तब ईश्वर किसी ना किसी रूप में आपकी मदद जरूर करते हैं। इसका एक सटीक उदाहरण देखने को मिला, कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरू में। यहां दो अपराधी एक महिला का दुष्कर्म करने की कोशिश कर ही रहे थे कि तभी एक भैंस वहां फरिश्ता बनकर पहुंच गया। इस घटना के बाद हर कोई कह रहा है कि सच में भगवान हमें कहीं ना कहीं से जरूर देख रहे होते हैं। 

यह है पूरा मामला

बेंगलूरु में एक गांव हीरेमराहल्ली है। यहां एक 30 वर्षीय महिला चरवाहा रहती है। वह हर दिन दूसरे ग्रामीणों के पालतू जानवरों को चराने के लिए ले जाती है। घटना वाले दिन भी वह नीलगिरी की झाड़ियों में भैंसें चरा रही थी, तभी बसवराज (34) और परशुराम (32) नाम के दो बदमाश आये और महिला से पता पूछने लगे। पीड़िता के मुताबिक दोनों आरोपी युवक बहाने से महिला को जबरन एक मंदिर के पीछे ले गए और दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। 

फरिश्ता बन पहुंचा भैंस 

महिला ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया, लेकिन दूर दूर तक कोई आदमी दिखाई नहीं पड़ रहा था। तभी अचानक एक भैंस वहां पहुंचा और अपने नुकीले सींगों से दोनों आरोपियों पर हमला  किया। दोनों आरोपी को चोट आयी और उन्होंने महिला को छोड़ दिया और मौके से भाग गए। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत  सवणूर थाना में की। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।