logo

रांची: आज शाम चार बजे होगी हेमंत कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर 

11233news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखंड सरकार के कैबिनेट की बैठक आज शाम को होगी। आज की बैठक में सरकार कई बड़े फैसले ले सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य सरकार डीए बढ़ाने का फैसला ले सकती है।  केंद्र सरकार ने भी महंगाई भत्ते पर लगी रोक को हटा दिया है।  अब इसे झारखंड में भी लागू किया जा जा सकता है। वित्त विभाग ने कर्मचारियों के वेतन और पेंशनधारियों के डीए में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। इस पर जैसे ही मंजूरी मिलेगी वैसे ही राज्य सरकार के लगभग ढाई लाख से अधिक  कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं सरकारी कोष पर लगभग 1000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ने का अनुमान है।

 

महंगाई भत्ते पर लगाई गई थी रोक

कोरोना काल में लगभग हर सेक्टर में लोगों को आर्थिक रूप से परेशानी हुई है। महामारी के कारण ही केंद्र सरकार ने जनवरी-2020 से महंगाई भत्ते पर रोक लगा दी थी। हालंकि केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते पर लगे रोक को हटा लिया है। पहले यह 17 प्रतिशत था जिसे अब 28 प्रतिशत कर दिया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 20 जुलाई को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद झारखंड में भी सरकारी कर्मियों और पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि का रास्ता साफ हो गया था।

 

विकास संबंधित चर्चा होगी 
झारखंड कैबिनेट की बैठक आज शाम 4 बजे से होगी। प्रोजेक्ट भवन में होने वाली बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। बैठक में राज्य के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के बाद फैसला लिया जायेगा।  इस दौरान कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। झारखंड में जमीन या अन्य निबंधित दस्तावेजों की ऑनलाइन जानकारी हासिल करने के लिए अब फीस चुकानी पड़ सकती है।  भू-राजस्व विभाग ने दस्तावेजों के ऑनलाइन सर्चके लिए फीस वसूली का प्रस्ताव तैयार किया है।