द फॉलोअप टीम, लुधियाना:
कोरोना की दूसरी लेहर को देखते हुए देश में कई जगह लॉकडाउन लगाया गया है। सोशल मीटिंग, भीड़ भाड़ करना सख्त माना है। इसके विपरित काम कर फिल्म अभिनेता जिम्मी शेरगिल मुसीबत में पड़ गए है। बता दें कि उनके खिलाफ कोविड नियमों को तोड़ने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। बताया गया है कि लुधियाना में जिम्मी शेरगिल नियमों के खिलाफ जाकर सौ से ज्यादा क्रू मेंबरों के साथ आठ बजे के बाद भी एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे।
वैक्सीन लगवा चुके हैं जिमी शेरगिल
जिम्मी शेरगिल पिछले दिनों कोरोना की पहली वैक्सीन लगवा चुके हैं। जहां तक नियमों का सवाल है, ज्यादा लोग एक साथ शूटिंग नहीं कर सकते जबकि जिम्मी के साथ सौ से भी ज्यादा लोग थे। इतना ही नहीं ये शूटिंग एक स्कूल में चल रही थी और रात आठ बजे के बाद भी शॉट लिए जा रहे थे।
छापेमारी में मिले 100 से ज्यादा लोग
छापा मारा गया और वहां सौ से भी ज्यादा लोग मिले। जिम्मी और सीरीज से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिम्मी समेत 35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि जिस वेब सीरीज की शूटिंग चल रही थी, उसका नाम है योर ऑनर। बताया जा रहा है कि जिम्मी को सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य मामलों में थाने ले जाया गया जहां बाद में उनको रिहा कर दिया गया।