logo

एडीजे उत्तम आनंद मौत मामले की जाँच सीबीआई को जल्द शुरू करने के आदेश  

11508news.jpg

द फॉलोअप टीम, धनबाद :

एडीजे उत्तम आनंद की मौत मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस डाॅ. रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ में यह सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान न्यायाधीशों ने राज्य सरकार से पूछा कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी हुई है या नहीं? घटनास्थल की जांच हुई या नहीं। जवाब में राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव कुमार ने कहा कि मामले की जांच अब सीबीआई को देने के लिए राज्य सरकार ने अनुशंसा की है। वहीं सीबीआई के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि राज्य सरकार से अनुशंसा पत्र मिल चुका है। 


सीबीआई जल्द प्राथमिकी दर्ज 

चार अगस्त को सीबीआई जांच की अधिसूचना जारी कर सकता है। खंडपीठ ने इस पर कहा कि सीबीआई जल्द प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू करे। अदालत ने सरकार को जांच से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीआई काे सौंपने का आदेश दे दिया है। एसआईटी ने हाईकोर्ट में अपनी स्टेटस रिपोर्ट भी दाखिल कर दी है। खंडपीठ ने नाराजगी भी जताई है और पूछा कि केस दर्ज करने में इतनी देरी क्यों हुई ? जब घटना सुबह 5:08 बजे की है तो प्राथमिकी दोपहर 12:45 बजे दर्ज क्यों की गई? वहीं सीसीटीवी फुटेज से पता चल रहा है कि जज उत्तम आनंद को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। 

इधर एसआईटी गुत्थी सुलझाने का कर रही प्रयास 

इधर मौत की गुत्थी सुलझाने का एसआईटी लगातार प्रयास कर रही है। एसआईटी की टीम इस मामले की कई कड़ी को जोड़कर जांच कर रही है। रंजय सिंह हत्याकांड भी इस घटना की एक अहम कड़ी मानी जा रही है।  एसआईटी की टीम मंगलवार को रंजय की पत्नी रूना सिंह और उनके पिता से पूछताछ करेगी। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार एसआईटी की टीम ने रंजय की पत्नी रूमी देवी और पिता बच्चू सिंह से पूछताछ के लिए उन्हें नोटिस भेजा है।  12 घंटे के अंदर दोनों से एसआईटी की टीम पूछताछ कर सकती है।