logo

CBSE: 10th के बाद 12th के Exam भी रद्द, PM की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय

CBSE: 10th के बाद 12th के Exam भी रद्द, PM की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय
द फॉलोअप टीम, नई दिल्ली:
आखिर सीबीएसई 12वीं की परीक्षा को रद्द कर दी गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेलमंत्री पीयूष गोयल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और सीबीएसई के चेयरमैन मौजूद थे। बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण शामिल नहीं हो सके। पीएम मोदी ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कोरोना के बीच बच्चों पर तनाव डालना ठीक नहीं है।

रद्द करने की उठ रही थी मांग
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए लगातार यह मांग उठ रही थी कि 10वीं कक्षा की तरह ही सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा को भी रद्द कर दिया जाए। परीक्षा रद्द करने की मांग कई राज्‍यों के सीएम ने की थी। 

सभी राज्यों से मांगे गए थे सुझाव
बता दें कि इस सिलसिले में सभी राज्यों के पक्ष जानने के लिए एक विशेष बैठक 23 मई को भी हुई थी। अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की थी। बैठक में सभी राज्यों के शिक्षा मंत्री व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक शामिल हुए थे।