logo

CBSE 10 वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स नहीं होंगे फेल, सरकारी आदेश का इंतजार

3335news.jpg
द फॉलोअप टीम दिल्ली 
कोरोना के चलते सबसे अधिक बुरा असर शिक्षा तंत्र पर पड़ा है। स्कूली बच्चे के लिए ऑनलाइन क्लासेस करने में कैसी दिक्कतें आ रही हैं, इसे अभिभावक ही समझते-बूझते हैं। कई घरों में न अच्छे मोबाइल हैं, न ही लैपटॉप। हैं भी तो, एक या दो। यदि किसी के बच्चे तीन हुए, तो उनके लिए ऑनलाइन क्लासेस कर पाना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे बच्चों के सामने यह खबर जरा राहत दे सकती है। खबर यह है कि सीबीएसई के 10 वीं और 12 वीं के छात्र-छात्राओं को फेल नहीं किया जाएगा। कोर्स में भी 30 प्रतिशत की कटौती की गई है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं भी लेगा। समय भी पर्याप्त दिया जाएगा। नंबर भी दिए जाएंगे। लेकिन उनकी मार्कशीट में फेल शब्द नहीं रहेगा। इसको लेकर अब शिक्षा मंत्रालय के आदेश का इंतजार है।


प्रैक्टिकल से बच नहीं सकेंगे स्टुडेंटस
स्टुडेंटस प्रैक्टिकल से बच नहीं सकेंगे। हां इतनी छूट जरूर मिलेगी कि उन्हें  प्रैक्टिकल के लिए लेबोरेट्री नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए शिक्षा मंत्रालय स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) तैयार कर रहा है। इसी के मुताबिक 2021 वार्षिक परीक्षाओं के प्रैक्टिकल थ्योरी आधारित होंगे।