logo

CBSE 12th Board: 10वीं और 11वीं का अंक तय करेगा परिणाम! 12वीं का प्री बोर्ड निभायेगा ये भूमिका, इस दिन आएगा रिजल्ट

CBSE 12th Board: 10वीं और 11वीं का अंक तय करेगा परिणाम! 12वीं का प्री बोर्ड निभायेगा ये भूमिका, इस दिन आएगा रिजल्ट
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

सीबीएसई 12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों का मूल्यांकन कैसे किया जायेगा इसका फॉर्मूला तय हो गया है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सीबीएसई और आईएसई 12वीं बोर्ड के अंकों का मूल्यांकन कैसे करेगा। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सौंपे गए अपनी रिपोर्ट में कहा कि मूल्यांकन में 10वीं और 11वीं के अंकों का 30-30 फीसदी वेटेज होगा वहीं 12वीं प्री बोर्ड परीक्षा के अंकों का 40 फीसदी वेटेज होगा। 

गठित की गई थी परिणाम समिति
मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा सीबीएसई और आइसीएसई बोर्ड की 12वीं बोर्ड की मार्कशीट तैयार करने को लेकर बनाई गई 13 सदस्यीय कमिटि ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट सौंपी। सीबीएसई ने बताया कि 10वीं, 11वीं और 12वीं प्री बोर्ड परीक्षा के परिणामों के आधार पर अंतिम परिणाम घोषित किया जायेगा। फाइनल परिणाम 31 जुलाई तक घोषित किए जाएंगे। 



10वीं और 11वीं के नंबरों का महत्व
सीबीएसई ने कहा कि 10वीं के पांच विषयों में से उन तीन विषयों को लिया जायेगा जिसमें विद्यार्थी को सबसे अच्छे अंक आये थे। उसी तरह से 11वीं पांच पांच विषयों में से सर्वश्रेष्ठ तीन विषय का चयन किया जायेगा। 12वीं प्री बोर्ड और प्रैक्टिकल परीक्षा के अंकों जो उसमें जोड़ा जायेगा। इसमें 10वीं और 11वीं कक्षा का 30-30 फीसदी और 12वीं प्री बोर्ड का चालीस फीसदी अंक लेकर परिणाम घोषित किया जायेगा। सीबीएसई ने कोर्ट को बताया कि परिणाम समिति ने विश्वसनीयता को आधार मानकर इस वेटेज का फैसला किया है। सवाल ये है कि ये सारा काम होगा कैसे। 

स्कूलों में गठित होगी परिणाम समिति
मिली जानकारी के मुताबिक अंतिम परिणाम तैयार करने के लिए सीबीएसई के हजारों स्कूलों में प्रत्येक के लिए परिणाम समिति गठित की जायेगी। इसमें संबंधित स्कूल के 2 वरिष्ठ शिक्षकों और पड़ोसी स्कूल के शिक्षक को शामिल किया जायेगा तो मॉडरेशन कमिटी के रूप में कार्य करेंगे। ऐसा ये तय करने के लिए किया जायेगा कि कहीं स्कूल छात्रों को बढ़ा-चढ़ाकर अंक तो नहीं दे रहा। 

31 जुलाई तक आएगा बोर्ड का परिणाम
केंद्र सरकार ने मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 31 जुलाई तक सीबीएसई 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी किया जायेगा। जो बच्चे परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे उनको दोबारा परीक्षा देने का मौका दिाय जायेगा। वैकल्पिक परीक्षा के लिए गाइडलाइन तैयार करने का काम जारी है।