द फाॅलोअप टीम, रांची
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल के आवास पर मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर कई कांग्रेसी रहे मौजूद, सेवरलेट गाड़ी सवारी
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं आदित्य विक्रम जयसवाल ने मौलाना आजाद के उस सेवरलेट गाडी की सवारी की जिस गाड़ी से 1940 में रामगढ़ अधिवेशन में भाग लेने मौलाना आजाद गये थे। ब्रिटिश हुकुमत ने जब आजाद को नजर बन्द किया था उस दौरान दस दिनों तक उन्होंने रांची प्रवास के दौरान सवरलेट कार का उपयोग किया था। जिस कार की सवारी वे करते थे उसी पर आज कांग्रेस नेता आलोक दुबे, किशोर शाहदेव एवं आदित्य विक्रम जयसवाल ने नगर भ्रमण किया। यही नहीं जिस कमरे में वे ठहरे थे वहां भी उनके स्मृतियों को याद किया।
इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा
मौके पर अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा मौलाना आजाद महान कवि, लेखक, पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रपिता के सहयोगी व आधुनिक भारत के महानायक थे। उन्होंने कहा कि उनके जन्म जयन्ती पर शत शत नमन करता हूं। मौलाना अबुल कलाम आजाद प्रमुख राजनीतिक नेता तथा हिंदू-मुस्लिम एकता के समर्थक थे। दुबे ने कहा कि वे स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर शाहदेव ने कहा मौलाना आजाद के उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उनका जन्म दिवस राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। अबुल कलाम बहुत प्रतिभाशाली थे। उन्हें उर्दू, फारसी और अरबी की अच्छी जानकारी थी। महान शिक्षाविद के रुप में दुनिया में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।
कई किताबें लिखी थी आजाद ने : आदित्य
प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा मौलाना आजाद इंडिया विंस फ्रीडम या भारत के आजादी की जीत नामक किताब लिखी है। इसके अलावा उन्होंने कई उर्दू पुस्तकों को अंग्रेजी में अनुवाद किया। 1940 से 1945 के बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। जिस दौरान भारत छोड़ो आंदोलन हुआ, कांग्रेस के अन्य प्रमुख नेताओं की तरह उन्हें भी 3 साल जेल में बिताने पड़े थे।