logo

किसान आंदोलन में कितने किसानों ने तोड़ा दम, सरकार के पास नहीं है आंकड़ा

किसान आंदोलन में कितने किसानों ने तोड़ा दम, सरकार के पास नहीं है आंकड़ा

द फॉलोअप टीम, दिल्ली:

लोकसभा में एक सवाल का लिखित जवाब देते हुए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा की किसान आंदोलन के दौरान कितने किसानों की मौत हुई है, सरकार के पास इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है।

लोकसभा में पूछा गया था ये सवाल

दरअसल, लोकसभा में किसान आंदोलन के दौरान किसानों की मौत और उनके आश्रितों को मुआवजे के बाबत सवाल पूछा गया था। जवाब में कृषि मंत्री ने कहा की कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के पास ऐसी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, इसलिए इसका सवाल ही नहीं उठता।

एमएसपी पर कृषि मंत्री का बड़ा बयान

 MSP के सवाल पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि भारत सरकार कृषि लागत और मूल्य आयोग की सिफारिश पर प्रत्येक साल उचित और औसत गुणवत्ता वाले 22 फसलों की कीमत तय करती है। अलग–अलग योजना के माध्यम से किसानों को लाभकारी कीमत भी अदा करती है। 


तीनों कृषि का कानून की वापसी

गौरतलब है कि 3 कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग बीते एक साल से जारी थी। सरकार ने इसे वापस भी ले लिया। द फार्म लॉ रिपील बिल पारित किया जा चुका है। हालांकि किसानों ने अभी आंदोलन खत्म नहीं किया है। 
 
4 दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक

इस बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बताया कि 4 दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चा की बड़ी बैठक होगी। इसमें आंदोलन में मारे गए किसानों के आश्रितों को मुआवजा, किसानों पर दर्ज मुकदमों की वापसी और एमएसपी की गारंटी पर विस्तृत चर्चा होगी।