logo

झोंपड़ी में रहती हैं और 31 हजार रुपये है कुल जमापूंजी, ऐसी हैं बीजेपी की नई विधायक चंदना बाउरी

झोंपड़ी में रहती हैं और 31 हजार रुपये है कुल जमापूंजी, ऐसी हैं बीजेपी की नई विधायक चंदना बाउरी
द फॉलोअप टीम, कोलकाता: 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में  ममता बनर्जी की टीएमसी ने जीत की हैट्रिक लगाई। भारतीय जनता पार्टी को  महज 77 सीटों से संतोष करना पड़ा। इस बीच बंगाल में बीजेपी की एक महिला उम्मीदवार की खूब चर्चा हो रही है। इस उम्मीदवार का नाम है चंदना बाउरी। टीएमसी की बड़ी जीत के बाद भी चंदना बाउरी खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसकी वजह क्या है। इस स्टोरी में जानेंगे। 

बंगाल की सालतोरा सीट से जीती चंदना बाउरी
चंदना बारुरी ने पश्चिम बंगाल की सालतोरा विधानसभा सीटे से जीत हासिल की है। उन्होंने टीएमसी प्रत्याशी संतोष मंडल को हराया है। चुनाव में जीत-हार तो लगी रहती है। इसमें इतनी चर्चा की बात क्या है। दरअसल, चर्चा की बात है नव-निर्वाचित बीजेपी विधायक चंदना बाउरी की सादगी। चंदना बाउरी को देख कर लगता है कि भारत में लोकतंत्र जिंदा है। यहां कोई भी अपनी योग्यता से जन-प्रतिनिधि बन सकता है जैसा कि चंदना बाउरी बन गयी हैं। चंदना बाउरी की जिंदगी बेहद साधारण है। 

चंदना बाउरी पति के साथ मजदूरी करती थीं
चंदना बाउरी अभी विधायक बन गयी हैं। परिणाम आने से पहले तक चंदना दिहाड़ी मजदूर थीं। वो अपने श्रमिक पति का हाथ बंटाती थीं। चंदना बाउरी के पति श्रवण भी दिहाड़ी मजदूर हैं। चंदना केवल 12वीं पास हैं जबकि उनके पति श्रवण 8वीं पास। दोनों मनरेगा के तहत दिहाड़ी मजदूरी का काम किया करते थे। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें टिकट दिया था। चंदना बाउरी झोंपड़ी में रहती हैं। 

महज 31 हजार 985 रुपये की है कुल संपत्ति
भारतीय जनता पार्टी के नेता सुनील देवधर से एक ट्वीट किया। बताया कि चंदना बाउरी की कुल जमापुंजी महज 31 हजार 985 रुपये है। चंदना बाउरी अब भी झोंपड़ी में रहती हैं। वो एक गरीब मजदूर की पत्नी हैं। चंदना बाउरी अनूसूचित जाति से आती हैं। उनके पास 3 बकरियां और 3 गायें हैं।  चंदना बाउरी के चुनावी हलफनामे के मुताबिक बैंक खाते में 6 हजार 335 रुपये है। पति के खाते में महज 1 हजार 561 रुपये है। उनकी कुल अचल संपत्ति 31 हजार 985 रुपये है। पति श्रवण की कुल अचल संपत्ति 30 हजार 311 रुपये है।