द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
चंडीगढ़ से दिल्लीे तक दिनभर चली सियासी हलचल पर शाम तक थोड़ा विराम लग गया है। पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी होंगे। इससे पहले अंबिका सोनी, सुनील जाखड़, रवनीत सिंह बिट्टू, प्रताप सिंह बावजा, नवजोत सिद्धू और सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम सामने आ रहा था। अंबिका ने उम्र का तकाजा बताते हुए मना कर दिया था। उनके बाद रंधावा का नाम कन्फर्म माना जा रहा था। वहीं उनके अलावा दो डिप्टी सीएम की चर्चा चल रही थी। लेकिन पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट करके सभी को चौंका दिया। बता दें कि चन्नी पंजाब के दलित समुदाय से आते हैं।
It gives me immense pleasure to announce that Sh. #CharanjitSinghChanni has been unanimously elected as the Leader of the Congress Legislature Party of Punjab.@INCIndia @RahulGandhi @INCPunjab pic.twitter.com/iboTOvavPd
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) September 19, 2021

चरणजीत सिंह चन्नी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। उनके पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में घोषणा के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि यह आलाकमान का फैसला है। मैं इसका स्वागत करता हूं। चन्नी मेरे छोटे भाई की तरह है। मैं बिल्कुल भी निराश नहीं हूं।

अमरिंदर सिंह के इस्तीफे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी कैबिनेट मंत्री थे। उनके पास टेक्नीकल एजुकेशन और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग था। अकाली दल और भाजपा की सरकार के समय 2015 से 2016 तक वह पंजाब नेता प्रतिपक्ष भी रहे। वह गातार तीन बार से कांग्रेस के विधायक हैं।