logo

झारखंड में छठ की छटा- हर नदी, तालाब पर पहले अर्घ्य की दिखी रौनक़

14817news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखण्ड में लोक आस्था के महापर्व की धूम देखने को मिली। राजधानी रांची से लेकर साहेबगंज और खूंटी से लेकर गढ़वा तक श्रद्धालुओं में छठ को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। शाम करीब 3 बजे ही से छठ व्रती घाट पहुंचना शुरू कर चुके थे। इस दौरान विधि व्यवस्था का भी पूरा इंतजाम देखने को मिला। 

 

 


वित्त मंत्री ने कृत्रिम तालाब में दिया अर्घ्य 
झारखण्ड सरकार के वित् मंत्री रामेश्वर उरांव रांची के डोरंडा स्थित कृत्रिम तालाब पहुंचे। उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया। मीडिया से बात करते हुए रामेश्वर उरांव ने बताया कि जब वह रांची में पढ़ाई कर रहे थे तब कई छठ घाटों में छठ देखने के लिए जाया करते थे. उन्होंने बताया कि राज्य की समृद्धि और विकास के लिए उन्होंने छठ माँ से प्रार्थना की है. 
   

 

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा में मनाया छठ 
झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अपने गढ़वा स्थित आवास पर छठ पर्व मनाया। मिथिलेश ठाकुर के घर छठ हो रहा है. उन्हें घर में ही बने तालाब में अर्ध्य दिया। इस दौरान कई झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा शहर के घंटाघर चौक पर छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री एवं फल वितरण भी किया। मंत्री ने कहा सभी व्रतियों का चरण स्पर्श करते हुए गढ़वा सहित पूरे प्रदेश के कल्याण की कामना करता हूं।

 


मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर में मनाया छठ 
झारखण्ड के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के छठ घाट में भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।  वे अपनी पत्नी के साथ अर्ध्य देने के लिए घाट पर पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि आज धर्मपत्नी संग अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर राज्यवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली का कामना किया। भगवान भास्कर और छठी मईया झारखंड को जल्द कोरोना मुक्त करें यही मंगलकामना है।

 


 

रघुवर दास ने जमशेदपुर में मनाया छठ 
झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुबर दास ने जमशेदपुर में छठ का पर्व मनाया। एक दिन पहले उन्होंने 501 छठ व्रतियों के बीच फलों का वितरण किया था. आज रघुवर दास ने मनी फीट घाट और टेल्को हुडको छठ घाट पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया और छठव्रतियों से मिलकर त्योहार की बधाई दी।