logo

छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से ज्यादा आयु के सभी नागरिकों का मुफ्त टीकाकरण, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा

छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से ज्यादा आयु के सभी नागरिकों का मुफ्त टीकाकरण, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा
द फॉलोअप टीम, रायपुर: 

छत्तीसगढ़ में 18 साल से अधिक आयु के प्रत्येक नागरिक को मुफ्त में कोरोना का टीका लगाया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य में 1 मई से 18 साल से अधिक आयु के सभी नागरिकों को कोरोना टीका मुफ्त में लगाया जायेगा। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया। लिखा कि "छत्तीसगढ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन का भुगतान राज्य सरकार करेगी। अपने नागरिकों की जीवन की रक्षा के लिए हम हरसंभव कदम उठाएंगे। केंद्र सरकार से अनुरोध कि वह पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करे"। कई अन्य राज्यों ने भी मुफ्त वैक्सीनेशन की घोषणा की है। 

राज्यों को 400 रुपये में मिलेगी वैक्सीन
इससे पहले महाराष्ट्र, ओड़िशा, बिहार और पश्चिम बंगाल की सरकार अपने नागरिकों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन की घोषणा कर चुकी है। बता दें कि अभी तक केंद्र सरकार ही राज्यों को वैक्सीन दे रही थी लेकिन अब घोषणा की गयी है कि राज्य सरकारें सीधे वैक्सीन निर्माता कंपनी से कोरोना का वैक्सीन खरीद सकती है। सीरम इंस्टीट्यूट ने घोषणा की है कि राज्यों को वैक्सीन प्रति डोज 400 रुपये के हिसाब से दिया जाएगा। निजी हॉस्पिटल भी वैक्सीन खरीद सकते हैं।