द फॉलोअप टीम, रांची:
इन दिनों चिकन, मटन और अंडे की डिमांड बाजार में बढ़ गयी है। डिमांड को देखते हुए सारी चीजों का दाम भी बढ़ गया है। कोरोना के इस दौर में हर कोई अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाने में लगा है। कोरोना से रिकवरी के लिए अंडा, चिकन और मटन खाना भी डॉक्टरों ने जरूरी किया है। इन चीजों के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। इसलिए डिमांड बढ़ गयी है। चिकन, मटन और अंडे के दाम अब आसमान छू रहे हैं।
पेट्रोल-डीजल की मंहगाई भी एक कारण
व्यापरियों का कहना है कि लॉकडाउन से पहले यह चीजें सस्ती थी। पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने के कारण मांसाहारी चीजों की कीमत में भी उछाल आया है। व्यापारी बताते हैं कि ओडिशा से मुर्गे, पश्चिम-बंगाल व यूपी से बकरे आते हैं और वहां लॉकडाउन है। जिससे आवागमन में परेशानी है। इसलिए अंडा, चिकन व मटन के दाम भी बढ़ गए है। पहले जो मुर्गे 160 रुपये किलो थे अब वही 200 में बिक रहे हैं। मटन 600 से 800 रुपए किलो मिल रहा है। पहले अंडा 130 रुपए ट्रे मिलता था अब एक ट्रे 175 रुपए में मिल रहा।
ये है चिकन की वर्तमान कीमत
होलसेल में जिंदा मुर्गी 105 और रिटेलर में 115 रुपए। वहीं होलसेल में मांस180 रुपए किलो और रिटेलर में 200 रुपए प्रति किलो। बोन लेस चिकन 240 रुपये किलो, लेग पीस चिकन 210 रुपये किलो,ब्रेस्ट पीस 180 रुपये किलो, देशी मुर्गी 360 से 400 रुपए प्रति किलो, सोनाली मुर्गी व कड़क नाथ मुर्गी 380 से 420 रुपये किलो।