logo

दुनिया की नबर वन तीरंदाज दीपिका समेत झारखंंड की होनहार बेटियों को सीएम ने दी ऑनलाइन शाबासी

10407news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
हाल ही में दीपिका कुमारी देश के लिए तीन स्वर्ण पदक लेकर आयी हैं। जिसके बाद से वह दुनिया की नबर वन तीरंदाज बन गयी हैं। ख़ास बात यह है कि दीपिका झारखण्ड की बेटी हैं। आज सीएम हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन बातचीत कर उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट करके भी कहा कि ‘’झारखंड की होनहार विश्व चैंपियन तीरंदाज दीपिका कुमारी, कोमोलिका बारी और अंकिता भगत एवं प्रशिक्षक पूर्णिमा महतो और बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान और सलीमा टेटे से ऑनलाइन संवाद किया। टोक्यो ओलम्पिक में भाग लेने वाली झारखंड की बेटियों को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार।’’ 



दूसरी बार यह उपलब्धि 
विश्व तीरंदाजी ने सोमवार को अपनी ताजा रैंकिंग जारी की जिसमें दीपिका को पहला स्थान मिला। दीपिका कुमारी ने दूसरी बार तीरंदाजी में यह उपलब्धि हासिल की है। आज के संवाद में मुखयमंत्री ने झारखण्ड की बेटियों को बहुत शुभकामनाएं दी। सीएम ने उनका धन्यवाद भी ज्ञापन किया।  उन्होंने कहा कि झारखांड की विषम परिस्थितियों से उठाकर भी इन बेटियों ने इतिहास रचा।  उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन सबों से बारी-बारी बात की।