logo

कांची नदी पर बने नवनिर्मित पुल के टूटने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिये आदेश

9081news.jpg




द फॉलोअप टीम, रांची:
रांची में कांची नदी और इचाडी नदी पर बना पुल टूटने के इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए कहा है 'कांची नदी पर जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपए लगा नवनिर्मित हाराडीह-बुढाडीह पुल के ध्वस्त होने के मामले में मैंने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दे दिया है। मेरे सेवाकाल में भ्रष्टाचार और जनता के पैसों की लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी' बता दें कि यह पुल तीन साल पहले ही बनी थी और अभी तक उद्दघाटन भी नही हुआ था।

12 किलोमीटर करना होगा दूरी तय
3 साल पहले आठ करोड़ की लागत से बना यह पुल गुरुवार दोपहर बारिश से टूट गया। मामले में विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। यह पुल सराइकेला खरसावां जिला को जोड़ते हुए पश्चिम बंगाल को जोड़ता है। रांची जिले का यह सबसे लंबा पुल बुंडू, तमाड़, सोनाहातु व राहे प्रखंड को भी जोड़ता है। लोगों को अब नदी पार करने के लिए 12 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। वही इचाडीह नदी पर बना पुल भी बुधवार देर रात क्षतिग्रस्त हो गया।