logo

हेमंत सरकार के 2 साल पूरे होने पर मोरहाबादी मैदान में भव्य समारोह, CM ने लिया तैयारियों का जायजा

16553news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

29 दिसंबर यानी बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार के 2 साल पूरे हो रहे हैं। मोरहाबादी में इसकी तैयारी की जा रही है। कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल इस सरकार में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सहयोगी है। हेमंत सरकार अपने 2 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बताने के लिए राजधानी रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में भव्य समारोह का आयोजन करने जा रही है। 

राज्यपाल रमेश बैस को किया आमंत्रित
इस आयोजन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल रमेश बैस को भी आमंत्रित किया है। गौरतलब है कि कोरोना काल में हेमंत सरकार द्वारा किया जाने वाला ये पहला बड़ा आयोजन है। आयोजन को लेकर ना केवल सरकार में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के मंत्री विधायक उत्साहित नजर आ रहे हैं बल्कि तीनों दलों के कार्यकर्ताओं में भी काफी जोश दिख रहा है। 

मोरहाबादी मैदान में होगा कार्यक्रम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग की ओऱ से बांटे गये आमंत्रण पत्र के मुताबिक ये आयोजन रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में होगा। कार्यक्रम की शुरुआत 12 बजे से होगी। कार्यक्रम 2 बजे तक चलेगा। मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग के मुताबिक कार्यक्रम में राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दीप प्रज्वलन कर इसकी शुरुआत करेंगे। उसके बाद उद्घाटन और शिलान्यास का कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री जनता को संबोधित भी करेंगे। 

योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास होगा
संबोधन के बाद राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संयुक्त रूप से विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और नई योजनाओं को शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा नई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की जायेगी। इतना ही नहीं, कई योजनाओं का शुभारंभ भी किया जायेगा। युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र का भी वितरण किया जायेगा। जरूरतमंदों के बीच परिसंपत्तियों का बी वितरण किया जायेगा।

युवाओं के बीच बांटा जायेगा नियुक्ति पत्र
मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस दिन 15753.80 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने वाले हैं। इसमें 12,558 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा। 3,195 करोड़ रुेय की योजनाओं का उद्घाटन किया जायेगा।