logo

अब फैज़ाबाद रेलवे जंक्शन का नाम “अयोध्या कैंट” होगा, योगी सरकार का फैसला 

अब फैज़ाबाद रेलवे जंक्शन का नाम “अयोध्या कैंट” होगा, योगी सरकार का फैसला 

द फ़ॉलोअप टीम, अयोध्या:
उत्तर प्रदेश में एक और नाम बदलने वाला है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद (Faizabad) रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का फैसला किया है। यह बात up cm के आधिकारिक ट्विटर के माध्यम से सामने आई है कि फैज़ाबाद रेलवे जंक्शन का नाम “अयोध्या कैंट” करने का निर्णय लिया है। 

केंद्र से मिल चुकी है मंजूरी 
इस बार नाम बदले का सिलसिला अयोध्या से BJP सांसद लल्लू सिंह ने की है। लल्लू सिंह CM योगी से मिलकर नाम बदलने का प्रस्ताव दिया था। जिसकी जानकारी वे खुद अपने ट्विटर हैंडल पर दिए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस प्रस्ताव पर विचार कर केंद्र को सौंपा और केंद्र से नाम बदलने के प्रस्ताव पर मंजूरी मिल गई है। इसकी भी जानकारी मुख्यमंत्री ने लल्लू सिंह के ट्विटेट के रीप्ले में दिया। 

कई जगहों का नाम  बदला 
योगी सरकार अपने साढ़े चार साल के कार्यालय में कई जगहों का नाम बदल चुके है। इलाहाबाद का प्रयागराज, फैजाबाद का अयोध्या और मुगलसराय का दीन दयाल उपाध्याय नगर कर चुकी है।  इसके अलावा अलीगढ़ का हरिगढ़ और झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी लक्ष्मी बाई के नाम बदलने की सिफारिश की है। और तो और उन्होंने दिल्ली में भी नाम बदलने का प्रयास किये। योगी ने दिल्ली में यूपी सदन का नाम उत्तर प्रदेश सदन त्रिवेणी और UP भवन का नाम उत्तर प्रदेश भवन संगम रखने का एलान किया है।