logo

कुएं से मिला बच्चे का शव, बुधवार से ही था लापता

7654news.jpg
द फॉलोअप टीम, गिरिडीह:

सरिया थाना क्षेत्र के बंदखारो गांव में एक बच्चा बुधवार की शाम से ही लापता था। लापता मासूम का शव गुरुवार की सुबह घर के बगल के कुएं से बरामद हुआ। बच्चे के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की थी। कुछ पता नही चला था। गुरुवार को बच्चे का शव को कुएं में मिला है।

मौत की वजह स्पष्ट नही
गांव के संजय मंडल का बेटा अनुस कुमार बुधवार को दोपहर के बाद घर से निकला था। अचानक बच्चे की मौत कैसे हुई, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।