logo

दादा के साथ नहाने गया बच्चा तालाब में डूबा, हॉस्पिटल में हुई मौत

8000news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर: 
सुंदर नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की डूबने से मौत हो गई। घटना शनिवार की है जब बच्चा तालाब में नहाने गया था। मृतक की पहचान अभिषेक महतो के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बच्चा अपने दादा के साथ नहाने गया था। नहाने के क्रम में बच्चा गहरे पानी में चला गया। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने बच्चे को पानी से निकाला। उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

दादा के साथ गया था तालाब
बताया जा रहा है कि अभिषेक अपने दादाजी के साथ तालाब में नहाने गया था। अभिषेक घोड़ाडीह बस्ती का रहने वाला था। नहाने के दौरान अभिषेक गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।