logo

तालाब में डूबने से नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

8571news.jpg
द फॉलोअप टीम, गिरीडीह:
बगोदर थाना क्षेत्र के दामा गांव में एक नाबालिग की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। मृतक का नाम विक्रम कुमार है। वह 10वीं कक्षा का छात्र था। विक्रम सोमवार को तालाब में नहाने गया था। तभी यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने जब विक्रम को डूबते देखा तो उसे बचाने के लिए कुछ लोग पानी मे उतरे। विक्रम को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। 

तालाब की गहराई ने ली थी जान
विक्रम नहाने के दौरान तालाब की गहराई में चला गया था। जहां वह डूबने लगा। बड़ी मशक्कत के बाद उसे तालाब से बाहर निकाला गया। उसकी स्थिति काफी गंभीर  थी इसलिए इलाज के दौरान विक्रम की मौत हो गयी। वह बगोदर के हेसला का निवासी था। दामा में वह अपने मामा के घर आया था। वह कुछ दिन पूर्व आया था। खबर लिखे जाने तक घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी।