logo

रिम्स में फिर सामने आया बच्चा चोरी का मामला, डॉक्टरों पर ही आरोप

3397news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
गुरुवार की शाम रिम्स में एक बार फिर बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। बच्चे की मां मालती देवी और पिता संतोष घासी ने रिम्स के डॉक्टरों पर उनके बच्चे को गायब करने का आरोप लगाया है। मालती देवी का कहना है कि उसे जुड़वा बच्चे हुए थे, एक बच्चे का कमजोर होने की बात कह कर डाक्टर उसका इलाज कर रहे थे। इलाज के लिए 25 हजार भी उन्होंने खर्च किए मगर अब डॉक्टर ने बच्चे के गायब होने पर कहा की उन्हें इस मामले में कुछ नहीं मालूम। ऐसे में मालती और उसके परिजन लेबर रूम के बाहर बैठ गए और लगातार तीन घंटे तक अपने बच्चे की मांग की गुहार लगाते रहे। मगर किसी ने उन्हें तरजीह नहीं दी, बल्कि कुछ देर बाद रिम्स प्रबंधन के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें वहां से हटा दिया।

दूसरे रूम में चल रहा था इलाज, दादी रोज़ जाती थी देखने, गुरुवार को नहीं दिखा बच्चा
पीड़िता मालती देवी ने बताया कि 10 दिसंबर को लेबर पेन होने के बाद वह लातेहार से रिम्स पहुंची और भर्ती हुई। 11 दिसंबर की सुबह 4 बच्चे उसने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया था। ऐसे में 14 दिसंबर को दोनों बच्चों में से एक बच्चे की मौत हो गई। दूसरा बच्चा कमजोर होने के कारण उसका इलाज दूसरे वार्ड में चल रहा था, जिसके कारण उसका बच्चा उसके पास नहीं था। बच्चे की दादी उसे रोज देखने के लिए जाया करती थी। गुरुवार दोपहर 3 बजे जब वह बच्चे को देखने के लिए गई तो उन्होंने देखा कि बच्चा नहीं है। ऐसे में उन्होंने डॉक्टरों से पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं मालूम।

रिम्स के डीएस ने कहा परिजन लगा रहे झूठा आरोप
इस मामले में रिम्स के डीएस डॉ. संजय कुमार ने आरोपों को सिरे से नकार दिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि बच्चे के माता-पिता झूठ बोल रहे हैं। मालती देवी ने 11 दिसंबर को नहीं, 14 दिसंबर को एक ही बच्चे को जन्म दिया था, जिसके बाद मालती देवी और परिजन बच्चे को लेकर अंतिम आरोप झूठा है। संस्कार करने के लिए अपने घर लातेहार चले गए थे। अब आकर झूठा आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल, शुक्रवार को मामले की जांच की जाएगी।