द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
कोरोना की तीसरी लहर से सबसे ज्यादा बच्चों के प्रभावित होने की आशंका है। इसी बीच एक अच्छी खबर यह है कि अले माह तक बच्चों की वैक्सीन आ जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि भारत में बच्चों के लिए कोविड टीका अगले महीने तक आ सकता है। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बच्चों की वैक्सीन के बारे में जानकारी दी। मंडाविया ने मानसून सत्र में राज्यसभा में कहा था कि भारत बायोटेक और जाइडस कैडिला ने बच्चों पर टीकों का परीक्षण शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि इसमें सफलता मिलेगी। और बच्चों के वैक्सीन भी जड़ल उपलब्ध होंगे।

फाइजर को अमेरिकी में आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी
सितंबर तक बच्चों के लिए वैक्सीन आने की संभावना जताई जा रही थी। एम्स चीफ डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने भी कहा था कि सितंबर तक बच्चों को टीका लगना शुरू हो जायेगा। उन्होंने इसके पीछे कारण बताया था कि जाइडस कैडिला ने ट्रायल कर लिया है और उसे आपात इस्तेमाल की मंजूरी का इंतजार है। भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का ट्रायल भी बच्चों पर अगस्त या सितंबर तक पूरा हो सकता है। वहीं, फाइजर की वैक्सीन को अमेरिकी नियामक से आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में उम्मीद है कि भारत में भी सितंबर तक बच्चों को टीका लगाने का अभियान शुरू हो जाएगा।

44 करोड़ को लग चुकी वैक्सीन
भारत में 29,689 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,14,40,951 हुई। 415 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,21,382 हो गई है। 42,363 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,06,21,469 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,98,100 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 66,03,112 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 44,19,12,395 हुआ।