बच्चों की कोविड से सुरक्षा के लिए जल्द आएगी वैक्सीन, 18 वर्ष तक के किशोरों की होगी हिफाजत
BY Thefollowup Jun 26, 2021
द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया अपने दूसरे वैक्सीन कोवोवैक्स का बच्चों पर परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है। भारत के ड्रग कंट्रोलर के पास सीरम जल्द ही आवेदन कर सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कोवोवैक्स का 18 प्लस के लोगों को तीसरे फेज का ट्रायल 18 जून को शुरू हुआ था। बता दें कि इस सीरम ने यूएस की कंपनी नोवावैक्स इंक के साथ मिलकर तैयार कर रहा है। Covovax को पुणे स्थित SII में तैयार किया जा रहा है।
कोविशील्ड ला चुका है पहले
इससे पहले कंपनी कोविशील्ड वैक्सीन बना चुकी है। जिसका भारत में टीकाकरण में बड़े पैमाने में उपयोग हो रहा है। सीरम के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट कर कहा कि एक नया मुकाम हासिल हुआ है। इस सप्ताह हमने कोवोवैक्स का अपना पहला बैच शुरू किया। पहले बैच के निर्मित कोवोवैक्स को पुणे में कारखाने मेंदेखने के लिए उत्साहित हूं। उन्होंने कहा यह टीका 18 साल से कम उम्र यानी कि हमारी भावी पीढ़ियों की रक्षा करने के लिए है। परीक्षण चल रहे हैं। पूनावाला ने ट्वीट कर बताया है कि इस साल सितंबर तक कोवोवैक्स लॉन्च होने की उम्मीद है। बता दें कि सीरम ने जो पहली वैक्सीन बनायी है, वह एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ तकनीकी सहयोग के साथ बनाया गया है।
पहले 12-18 वर्ष के बच्चों के लिए आवेदन
यूएस-आधारित बायोटेक्नोलॉजी कंपनी नोवावैक्स का बयान आया था कि कंपनी अपना वैक्सीन सबसे पहले निम्न और मध्यम आय वाले देशों को उपलब्ध करायेगी। सीरम के साथ कंपनी ने एक लाइसेंस का भी समझौता किया है। सीरम के अधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि शुरू में वे 12-18 वर्ष और फिर 12 वर्ष से कम आयु वाले कोवोवैक्स वैक्सीन के परीक्षण के लिए भारत के ड्रग कंट्रोलर के पास आवेदन करेंगे।