logo

चीन को क्यों सता रहा बुढापे का डर, 50 साल पुराने अपने नियम में किया बड़ा बदलाव

9232news.jpg
द फॉलोअप टीम, डेस्क

दुनिया में सबसे अधिक अधिक आबादी वाला देश चीन है। उसकी आबादी 2019 में क़रीब 140 करोड़ थी। अब उसे बुढापे का डर सताने लगा है। लगभग 50 वर्ष पुराने अपने ही नियम में बदलाव करने जा रहा है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए 1970 में चीन ने एक ही बच्चा रखने की इजाज़त दी थी, जिसमें 2014 में छूट मिली। दो बच्चे की पॉलिसी बनाई। अब सीधे एक दम्पति तीन बच्चे पैदा कर सकते हैं। 

बुजुर्ग होती जा रही है अधिकांश जनसंख्या
यह चीन की नई चाइल्ड पॉलिसी है। दरअसल चीन में  बुजुर्गों की संख्या बढ़ती जा रही है और युवाओं की संख्या घटती जा रही है। अपनी चाइल्ड पॉलिसी की वजह से चीन बूढ़ा हो जाएगा। युवा से ज्यादा बुजुर्गों की संख्या रहेगी। इसलिए चाइल्ड पॉलिसी में सरकार ने बदलाव किया है। चीन चाहता है कि उसके यहां युवाओं की कमी ना हो। नई नीति के तहत चीन को अपने युवाओं को मनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

1 बच्चे की वजह से रॉयल लाइफस्टाइल
चीन में ज्यादातर लोगों की एक संतान होती है। इस वजह से  उनकी लाइफस्टाइल काफी हाई फाई होती है। यहां के लोग अमीरी जीवन जीते हैं। हर कोई आईफोन यूज करते हैं। विदेश घूमने जाते हैं और भी बहुत कुछ।  अब सरकार को वहां के लोगों को  तीन बच्चों के कॉन्सेप्ट को समझाना मुश्किल हो सकता है। लोग कितना सहमत होंगे, ये वक्त ही बताएगा। हाल ही में चीन ने रिटायरमेंट की उम्र भी बढ़ाने का फैसला किया है।  स्कूलों की फीस भी कम कर दी गयी है ताकि लोग तीन बच्चों के खर्च से ना डरे।

अभी जनसंख्या बढ़ने की रफ्तार 0.53%
आंकड़ों के मुताबिक, 2010 से 2020 के बीच चीन में जनसंख्या बढ़ने की रफ्तार 0.53% थी। जबकि साल 2000 से 2010 के बीच ये रफ्तार 0.57% पर थी। यानी पिछले दो दशकों में चीन में जनसंख्या बढ़ने की रफ्तार कम हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक  साल 2020 में चीन में सिर्फ 12 मिलियन बच्चे पैदा हुए, जबकि 2016 में ये आंकड़ा 18 मिलियन था। यानी चीन में साल 1960 के बाद बच्चों के पैदा होने की संख्या भी सबसे कम पर पहुंची।