द फॉलोअप टीम, दिल्ली :
लोजपा की टूट की खबरों के आज चिराग पासवान ने उन पांच सांसदों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया है, जो एक दिन पहले चिराग से अलग हो गए थे। उन्होंने पशुपति कुमार पारस को अपना नेता चुन लिया था। लोकसभा के स्पीकर ने भी उनको मान्यता दे दी थी। वहीं पारस को लोजपा संसदीय दल का नेता मान लिया था। इन सांसदों में पारस के अलावा वीणा सिंह, चंदन सिंह, महबूब अली कैसर और प्रिंस शामिल हैं। पारस रामविलास पासवान के छोटे भाई हैं।
आज चिराग ने की बैठक
गौरतलब कि पांच सांसदों के साथ अलग हुए लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के सासंद पशुपति कुमार पारस के आवास पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से सुबह हटा दिया गया था। उनकी जगह सूरजभान सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया गया। इधर, चिराग पासवान ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में की। जिसमें शोर-शराबे के बीच उन्होंने कहा कि पार्टी और परिवार को साथ रखने पान में वो असफल रहे हैं। लेकिन पांचों बागियों को उन्होंने दल से निष्कासित कर दिया।