logo

नया दावा! ऑक्सीजन की कमी नहीं बल्कि तकनीकी खामी से हुई थी मरीजों की मौत...

नया दावा! ऑक्सीजन की कमी नहीं बल्कि तकनीकी खामी से हुई थी मरीजों की मौत...

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

संसद का मानसून सत्र जारी है। विपक्ष द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री निशिथ प्रमाणिक ने बीते मंगलवार को कहा था कि देश में किसी भी कोरोना मरीज की जान ऑक्सीजन की कमी की वजह से नहीं हुई है। स्वास्थ्य राज्यमंत्री के इस बयान के बाद खूब हो-हंगामा हुआ। कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों ने सरकार पर झूठ बोलने का आऱोप लगाया। इसके जवाब में केंद्र ने कहा कि साव्स्त्य राज्य सूची का विषय है। कोरोना से संबंधित किसी भी तरह का डाटा राज्यों औऱ केंद्र शासित प्रदेशों की तरफ से दिया जाता है, औऱ किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश ने ये रिपोर्ट नहीं दी है कि कोरोना मरीज की मौत ऑक्सीसजन की कमी की वजह से हुई है।

ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई किसी की मौत
इस बीच कांग्रेस ने संसद सत्र के दौरान केंद्र के उस दावे का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि तमिलनाडु में किसी भी कोरोना मरीज की मौत ऑक्सीजन की कमी की वजह से नहीं हुई है। अब कांग्रेस को मामले में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि कांग्रेस द्वारा किए खंडन के एक दिन बाद ही तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि राज्य के किसी भी अस्पताल में किसी भी कोरोना मरीज की मौत ऑक्सीजन की कमी की वजह से नहीं हुई है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में मरीजों की मौत तकनीकी खामी की वजह से हुई है ना कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने मामले में अजीब से तर्क भी दिए हैं। 

ऑक्सीजन की कमी नहीं बल्कि तकनीकी खामी है वजह
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम ने कहा कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी के कराण नहीं बल्कि तकनीकी खामी की वजह से 19 कोरोना मरीजों की जान गई। उन्होंने कहा कि राज्य में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध था। तकनीकी खामी जैसे की अपर्याप्त दवाब या ऑक्सीजन पाइपलाइन में समस्या के चलते मरीजों ने दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने कोविड-19 की जारी रिपोर्ट में कहा था कि ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी की वजह से किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। यही नहीं, उसने कहा कि किसी भी राज्य या केंद्र-शासित प्रदेश ने इस बात की रिपोर्ट नहीं दी है कि उनके यहां किसी मरीज की मौत ऑक्सीजन की कमी की वजह से हुई है। रिपोर्ट में केंद्र ने ये भी दावा किया है कि दूसरी लहर के दौरान राज्यों के कुल 4 लाख 2 हजार 517 ऑक्सीजन सिलेंडर दिए गए। हालांकि केंद्र की इस रिपोर्ट पर विपक्ष लगातार हमलावर है। 

 

झारखंड में ऑक्सीजन की कमी से हुई मरीजों की मौत
इस बीच तमिलना़डु के स्वास्थ्य मत्री एम सुब्रमण्यम ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने युद्धस्तर पर काम किया। जब भी कभी हमें ऑक्सीजन की कमी महसूस हुई हम तुरंत केंद्र के संपर्क में आए। ऑक्सीजन मंगवाई। एम सुब्रमण्यम ने तमिलनाडु में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा का हवाला देते हुए कहा कि यही कारण रहा कि तमिलनाडु में किसी बड़े प्रभाव का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी की वजह से मरीजों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से मौत मामले में केंद्र सरकार झूठ बोल रही है। राज्य सरकार मौत का ऑडिट करवा रही है।