द फॉलोअप टीम, श्रीनगर:
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के कारण हुए हादसों में 18 लोगों की मौत हो गई। वहीँ 50 लोग लापता हैं। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से भारी बारिश हुई। इससे पहाड़ों से मिट्टी और पानी भरभराकर तलहटी में आ गया। दक्षिण कश्मीर के पवित्र अमरनाथ गुफा, उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा और लद्दाख के करगिल में बादल फटने (Cloud Burst) से खासा प्रभावित हुआ।
दर्जनों घर, कई पुल और लघु पनबिजली परियोजना क्षतिग्रस्त हो गई। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह से बात की और स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की।

कम लोग होने से कम नुकसान
राहत की बात ये रही कि गुफा के आसपास श्रद्धालु नहीं थे क्योंकि कोरोना के चलते यात्रा पहले ही टाल दी गई है। इस समय वहां हजारों श्रद्धालु होते थे। बुधवार को भी होंजार गांव में बादल फटने से बाढ़ आ गई। इसमें आठ घर बह गए। वहीं 8 शव भी बरामद हुए थे। करगिल में भी दो जगह बादल फटने से दर्जन भर घरों को नुकसान हुआ है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू- कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज से बात कर हालात की जानकारी ली है। स्थिति की समीक्षा की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात
हिमाचल के आपदा प्रबंधन निदेशक एसके मोख्ता ने बताया कि बाढ़ आने से 10 लोग बह गए है । जिसमे से 7 शव बरामद हुए हैं। अभी भी तीन लोग लापता हैं। कुल्लू में चार लोग लापता हैं। कुल्लू में मणिकरण के पास ब्रह्मगंगा में जलस्तर बढ़ने से मां-बेटे बह गए। हिमाचल प्रदेश में पिछले 40 दिनों में बाढ़ बारिश की वजह से 180 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तराखंड में सैलाब ने मचाई तबाही
गंगोत्री धाम के पास नदी में ही पहाड़ गिर गयी। जिससे गंगा का जल स्तर बढ़ गया है। वहीं ऋषिकेश-चीला मार्ग पर बीन नदी का भी जलस्तर बढ़ गया है। इससे 80 गांवों से संपर्क टूट गया है। मसूरी के केम्प्टी फाल्स में भी जलस्तर बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने बताया कि बुधवार 28 जुलाई को गंगोत्री धाम के पास एक पहाड़ के कई हिस्से नदी में गिर गए। राज्य में लगातार बारिश के कारण मसूरी में भी हालात खराब हो रहे हैं।भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को देहरादून के आसपास गरज के साथ कुछ बारिश की संभावना जताई है।