logo

‘15 नवंबर तक बड़े पैमाने पर मिलेगी नौकरियां, सरकार नियुक्ति वर्ष को लेकर दृढ़संकल्पित’ : मुख्यमंत्री 

14177news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची : 
15 नवंबर तक राज्य में बड़े पैमाने पर नौकरियां दी जाएंगी। इसके लिए सभी विभागों को नियुक्ति नियमावली बनाने का निर्देश दिया गया है। सरकार नियुक्ति वर्ष को लेकर दृढ़संपल्पित है। ये बातें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही है। वे मंगलवार को साहेबगंज में परिसंपत्ति वितरण के बाद प्रेस को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने नियुक्तियों को लेकर फिर से भरोसा दिलाया और कहा कि जल्द ही बड़े पैमाने पर नौकरियां दी जाएंगी। 

महिलाओं को तमिलनाडु और केरल में रोजगार से जोड़ा 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार छोटे स्तर पर लगातार नौकरियां दे रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य की महिलाओं को तमिलनाडु और केरल में रोजगार से जोड़ा गया है। हाल ही में 80 लोगों को नोकरी देने की बात भी मुख्यमंत्री ने की। उन्होंने कहा कि ये छोटे पैमाने पर दी जा रही नौकरियां हैं। 15 नवंबर तक बड़े पैमाने पर नौकरी मिलेगी। 

नियमावाली से निकल रहा रोजगार का रास्ता 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकार में 100 में से 75 नौकरियां बाहरी लोगों को दी जाती थी। वर्तमान सरकार ने जेपीएससी की नियमावली बनाई, जिसके बाद रिकॉर्ड 4 लाख लोगों ने परीक्षा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे नियुक्ति नियमावली बना कर नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।