logo

मुख्यमंत्री रहते मंत्रियों को बंगला देने के प्रयास में हैं हेमंत सोरेन          

14335news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची : 

कोरोना संक्रमण के चलते सुस्त पड़े सभी विभागों में अचानक से फुर्ती आ गयी है। जिस काम के लिए महीनों तक विभागों में फाइलें पड़ी रहती थी, उन विभागों में उत्साह का माहौल है। जब से हेमंत सोरेन की कैबिनेट ने मंत्रियों के लिए बंगला बनाने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी है, इससे संबंधित तमाम विभागों में तेजी से काम निबटाया जा रहा है। हेमंत सोरेन की कोशिश है कि अपने ही कार्यकाल में अपने चहेते मंत्रियों को उनके पसंद का बंगला सौंप दें। राज्य के सभी  ग्यारह मंत्रियों के लिए एचईसी स्मार्ट सिटी परिसर में शानदार बंगले बनने हैं। बंगला निर्माण के लिए नगर विकास विभाग ने 69.70 करोड़ की योजना की मंजूरी भी दे दी है। 


       
नौकरों का भी ख्याल रख रही है हेमंत सरकार       

हेमंत सोरेन की सरकार अपने मंत्रियों के साथ-साथ मंत्रियों के सेवा में रहने वाले उनके नौकरों का भी ख्याल रख रही है। उनके लिए मंत्री जी के बंगले के परिसर में ही सर्वेंट क्वार्टर बनाया जायेगा। इसके अलावा उसी परिसर में आवासीय कार्यालय, स्टॉफ र्क्वाटर और खेलने-कूदने का मैदान भी होगा। सभी मंत्रियों के बंगलों के निर्माण के लिए एरिया चिह्नित कर लिया गया है।

2023-24 तक बंगला निर्माण का लक्ष्य

आवासीय ब्लॉक की संरचना जी प्लस-1 होगी जिसमें बालकनी एवं ओपेन टेरेंस,क्लब हाउस होगा. गार्ड बैरक ग्रांउड फ्लोर में होगा। नगर विकास विभाग ने 2023-24 तक बंगला निर्माण का लक्ष्य रखा है। जुडको टेंडर करके जल्द ही काम प्रारंभ करायेगा। मेन इंट्री, पार्किंग, एंटरेंस प्लाजा, नॉर्थ एवन्यू, साउथ एवेन्यू, बंगला 11 की संख्या, क्लब हाउस, वॉलिबॉल कोर्ट, लॉन, चिल्ड्रेन प्ले एरिया, योगा सेंटर, जिम, कैरम, टीटी खेलने की सुविधाएं होंगी. मंत्रियों के रहने के लिए सुइट भी बनाया जायेगा. बैरक, सर्विस इंट्री बनाये जायेंगे।